YouTube से 20 लाख वीडियो हुए delete जाने वजह

 नियमों का उल्लंघन कर रहे 20 लाख वीडियो हटाए


नई दिल्ली। गूगल फॉर इंडिया में कंपनी ने दावा किया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए उसने 2023 की दूसरी तिमाही में 20 लाख वीडियो गूगल से हटाए हैं। ये वीडियो उसकी नीतियों के खिलाफ थे। वहीं, गूगल पे पर सुरक्षा फीचर जोड़कर एक साल में यूजर्स को 12 हजार करोड़ रुपये के नुकसान से भी. बचाया हैं। गूगल पे के इस फीचर में यूजर को उन्हीं की भाषा में संदिग्ध लेनदेन का अलर्ट भेजा जाता है। कंपनी के मुताबिक, ऋण देने वाले ऐसे 3,500 मोबाइल एप पर भी कार्रवाई की, जो नीतियों के खिलाफ काम कर रहे थे। गूगल एशिया-प्रशांत उपाध्यक्ष (विश्वसनीयता व सुरक्षा) सैकत मित्रा ने कहा कि लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एप का प्ले स्टोर पर पहुंचना पहले से मुश्किल हुआ है।




12,000 करोड़ की ठगी रोकी गूगल पे पर


एआई-एमएल की मदद, मानव बुद्धिमत्ता भी साथ: मित्रा के अनुसार, गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) तकनीकों का साइबर सुरक्षा में उपयोग शुरू किया है। यह मानव बुद्धिमत्ता के साथ काम में ली जा रही है। शुरुआती चरण में ही खतरे पहचाने और रोकने में मदद कर रही है।


■ विश्वसनीय स्रोतों से ही वीडियो दिखाएंगे कुछ माह में यूट्यूब पर एक विशेष 'वॉच-पेज' सेक्शन यूजर्स को नजर आएगा, जिसमें केवल विश्वसनीय स्रोतों के वीडियो ही शामिल होंगे।