भारत में अपने फोन बनाएगा गूगल, पिक्सल 8 से शुरुआत

भारत में अपने फोन बनाएगा गूगल, पिक्सल 8 से शुरुआत

मेक इन इंडिया : साल 2024 से बाजार में होंगे उपलब्ध 

गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रिक ऑस्टरलो और संजय गुप्ता एजेंसी

नई दिल्ली। गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट इंक ने भारत में अपने पिक्सल स्मार्टफोन बनाने की घोषणा की है। यह मेक इन इंडिया फोन साल 2024 से मिलने लगेंगे। अपने नौवें 'गूगल फॉर इंडिया' आयोजन में कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह भारत में नवीनतम स्मार्टफोन पिक्सल 8 का उत्पादन शुरू करेगी। यह • अक्तूबर में ही लॉन्च हुआ है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उपकरण व सेवा) रिक ऑस्टरलो ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया पहल से जुड़ने जा रहे हैं। इसी के तहत भारत में घरेलू विनिर्माताओं से साझेदारी करके पिक्सल फोन का भारत में उत्पादन किया जाएगा। पिक्सल के लिए भारत एक प्राथमिकता रखने वाला बाजार है। हालिया वर्षों में भारत ने खुद को एक वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में स्थापित किया है। यहां कारोबार को बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल दिया जा रहा है। लंबे समय से गूगल भारत का सहयोगी है। एंड्रॉइड के लिए भारत खास रहा ही है। यहां विभिन्न श्रेणी के एंड्रॉइड उपकरण बेहद पसंद किए जाते हैं। कार्यक्रम में गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो

माहौल परिपक्व, लोगों का विश्वास बना : वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, देश में अब माहौल परिपक्व हो चुका है, इसमें लोगों का विश्वास बन गया है। उन्होंने बताया कि 9 साल पहले तक भारत में 98 प्रतिशत स्मार्टफोन आयात हो रहे थे, लेकिन अब पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया व स्टार्टअप इंडिया पहल से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन बढ़ा है। भारत विनिर्माण की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में विश्वसनीय सहयोगी के रूप में स्थापित हुआ है।

■ वैष्णव ने कहा, 9 साल पहले देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन नगण्य था, मोबाइल निर्माण भी लगभग नहीं था। आज गूगल की तरह सभी बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादक भारत आना चाह रहे हैं।

तीसरा बड़ा स्मार्टफोन बाजार भारत

■ भारत में दुनिया के तीसरे सर्वाधिक स्मार्ट उपयोग हो रहे हैं। गूगल की इसी पर नजर है।

# 2,800 करोड़ मोबाइल एप इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन रिपोर्ट के अनुसार यहां सालाना डाउनलोड हो हैं।

■ 2017 में एपल ने भी भारत में आईफोन बनाना शुरू किया था। आज वह सात फीसदी नवीन आईफोन यहीं बना रही है। इसे 25 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य है।