पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर समेटा 117 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीते

विश्वकप में पाकिस्तान को लगातार आठवीं बार हराया पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर समेटा 117 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीते बेमिसाल प्रदर्शन... भारत ने विश्वकप में पाकिस्तान को फिर धो दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों के बीच भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर विश्वकप में लगातार आठवीं जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को पहले 42.5 ओवर में महज 191 रन पर समेट दिया। फिर कप्तान रोहित शर्मा के 86 रन की बदौलत 30.3 ओवर में ही 117 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी रर्न श्रेयस अय्यर के बल्ले से चौके के रूप में निकला। >> स्पोर्ट्स. पार्क का समर्पण... 36 रन में गंवाए 8 विकेट दो विकेट पर 155 रन के बाद पाकिस्तान के विकेट पतझड़ की तरह गिरे। उसने महज 36 रन में ही 8 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तानी टीम एक छक्का तक नहीं लगा पाई ... यह विश्वकप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ तीसरा सबसे काम स्कोर है
लगातार तीसरी जीत के साथ शीर्ष पर विश्वकप का प्रबल दावेदार भारत लगातार तीसरी जीत के साथ शीर्ष पर आ गया है। पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की चुनौती को भारत पहले ही ध्वस्त कर चुका है। जीत के हीरो : रोहित शर्मा रन बनाए 63 गेंदों पर 6 चौके छह छक्के गेंदबाजों ने हमारे लिए जीत का मंच तैयार कर दिया था..... पाकिस्तान की टीम को 191 पर रोकना अच्छा प्रयास था। एक समय हम सोच रहे थे कि वो 280 या 290 बनाएंगे। कप्तान के तौर मेरी भूमिका भी महत्वपूर्ण है। -रोहित शर्मा